JHARKHAND:-
झारखंड के नये मुख्य सचिव एल ख्यांगते आज पदभार ग्रहण किया. प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में उन्होंने आज सीएस पद का प्रभार लिया. कल शाम राज्य सरकार ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को स्थानांतरित करते हुए उन्हें महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर स्थापित किया. एल ख्यांगते को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया. एल ख्यांगते 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे राज्य के 24 वें मुख्य सचिव बने हैं.झारखंड सरकार ने 6 दिसंबर को सुखदेव सिंह को ट्रांसफर कर उन्हें महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर स्थापित किया है.
नये मुख्य सचिव ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा. विकास योजनाएं सभी तक पहुंचे इस पर जोर होगा.|