JHARKHAND:-
झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह एल खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।स्कीपा महानिदेशक थे एल खियांग्ते एल खियांग्ते इससे पहले श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर थे। इसके साथ ही उनके पास वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह को स्थानांतरित करते हुए श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है।