Jharkhand:-
इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक सह सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व पर भी हमे आंदोलन करना पड रहा क्योकि झारखंड सरकार अभी तक कोई ठोस पहल नही की है इसलिए “पारा शिक्षक सरकार के द्वार ” की तर्ज पर सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय का घेराव कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं सरकार वादा कर अपने वादे से मुकर रही है। महाधिवक्ता की स्पष्ट वेतनमान की राय के साथ साथ एनसीटीई के सभी गाइड लाइन को पूरा करने के बावजूद भी बीते दा दिनों से सहायक अध्यापक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। इसके बावजूद भी सरकार टेट सफल सहायक अध्यापक के एकमात्र मांग वेतनमान पर कोई पहल नहीं कर रही है। टेट पास सहायक अध्यापकों द्वारा सरकार में शामिल RJD पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के सरकार में मंत्री जी को ध्यान आकृष्ट कराने के लिये आज का घेराव किया जा रहा है।
सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। झारखंड की माटी की सरकार लगातार सहायक अध्यापकों को छलने का कार्य कर रही है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि टेट सफल सहायक अध्यापकों को जब तक वेतनमान नही मिल जाता है तब तक इस बार आंदोलन से उठने वाले नही है चाहे दुर्गा पूजा हो या दिपावली हो ! सरकार को वेतनमान देना पड़ेगा अन्यथा उग्र आंदोलन का सामना सरकार को करना पड़ेगा। सरकार के मुखिया सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन बीते विधानसभा के चुनाव में विभिन्न मंचों से घोषणा की थी कि उनकी सरकार राज्य में बनती है तो तीन माह के अंदर टेट सफल सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जायेगा। झारखंड के सतापक्ष के सभी मंत्री ,विधायक ने समर्थन देते हुए कहा है कि आपलोग का मांग जायज है तो फिर सरकार कुम्भकर्णी नींद में कयों सोयी हुई है। इसके अलावा विद्वान महाधिवक्ता ने भी लिखित सुझाव सरकार को दिए है की टेट पास सहायक अध्यापक को सरकारी शिक्षक बनाने में कोई विधिक अड़चन नहीं है। वार्ता के क्रम में कई बार सरकार से लिखित है की टेट पास सहायक शिक्षकों को वेतनमान दिया जाएगा। सरकार के 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी अहर्ता प्राप्त टेट पास सहायक अध्यापकों को आमरण अनशन के दौर से गुजरना पड़ रहा है। जिसमें कई शिक्षक बीमार भी पड़ चुके हैं। प्रतिदिन शिक्षकों की तबीयत बिगड़ रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अब याचना नहीं रण होगा के तर्ज पर आंदोलन को उग्र किया जायेगा।
राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव टेट पास पारा शिक्षको के बीच आकर माननीय मंत्री जी फोनिक बात भी करवाए साथ ही हमारे आंदोलन का भी समर्थन किए एवं आश्वावसन दिए कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से माननीय मुख्यमत्री जो वेतनमान देने के लिए दबाब बनाएगे !
मौके पर मिथिलेश उपाध्याय, महेश मेहता नफीस अंसारी घनश्याम कुमार, साह हुनैन अंसारी अरविन्द कुमार, जितेन्द्र कुमार, कालीचरण शाहदेव प्रकाश यादव कैलाश यादव युगेश साव कौशल कु दांगी कामदेव राणा ,अनिल प्रियदर्शनी विजय यादव , दिनेश लोहरा हीरालाल महतो संजय दांगी मनीष कुमार पाण्डे कमलेश यादव दिलीप यादव प्रमोद कुमार गुप्ता ललन यादव उमेश यादव किशोर यादव जयपाल तुरी गजेन्द्र गिरी संजीत प्रसाद काजिम अंसारी शभु प्रसाद साहु अनुल अंसारी जितेन्द्र यादव विनोद साहु रामलाल पासवान शशिकांत यादव इंद्रदेव यादव आशेश्वर गझु सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।