BANKA: बांका के एक युवक ने बाएं हाथ काट कर कटे हुए हाथ को दाएं हाथ में लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सभी दंग रह गए। सुल्तानगंज बाजार में कटे हुए हाथ के साथ युवक घूम रहा था। बताया जा रहा है युवक विक्षिप्त है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवक को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार की सुबह से ही बांका में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जहां बांका के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के एक युवक का हाथ कटा हुआ अपने हाथ में लेकर घूम रहा है। इस दृश्य को देखकर हर किसी का दिल दहल गया। पुलिस की नजर पड़ी तो उसे मायागंज अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती कराया।
अपना बाएं हाथ काट कर दाएं हाथ में लेकर घूमते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान बांका जिले के फूलीडूमर प्रखंड अंतर्गत कैथा पंचायत के कैथा गांव निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। जो अपना बाए हाथ काटकर दाएं हाथ में लेकर सुल्तानगंज बाजार में घूमते देखा गया।उसके बाद कटे बाएं हाथ को गंगा में बहा देने बात कही जा रही है। जिसने भी यह दृश्य देखा वह दंग रह गया। आनन फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए मायागंज भागलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।परिजनों ने बताया कि कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और रविवार को दोपहर घर से निकला था, वही इस घटना से परिजन सदमे में है। बांका में सुबह से ही उक्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट