BANKA: बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में बैखोफ बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों कोहराम मचा है। मृतक की पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बदमाशों ने पहले युवक के साथ मारपीट की इसके बाद सीने में दो गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना रविवार देर रात्रि की है
जानकारी के अनुसार बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सौताडीह गांव के समीप बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने बाइक सवार दो युवक को रोक कर पहले मारपीट की। इस दौरान बाइक सवार एक दोस्त मौके से फरार हो गया। इस क्रम में मारपीट के दौरान नकाब को अपराधियों ने विजय सिंह को दो गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से बाइक लेकर तेज रफ्तार में फरार हो गया। इसके बाद आना-पणन में परिजनों एवं स्थानीय लोगों की सहयोग से विजय सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में ही कोहराम मच गया। रोने के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमुआ गांव निवासी भैरव सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विजय सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक से बेलहर थाना क्षेत्र के पास बाइक से अपने दोस्त के साथ मछली खरीदने के लिए गया था। मछली खरीद कर लौट के क्रम में सौताडीह गांव के समीप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक विजय सिंह के बाइक को रोक कर मारपीट करने लगा। बाइक पर बैठे दोस्त मौके से फरार हो गया। इस दौरान बदमाशों ने विजय सिंह को सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौत हो गई।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना को लेकर हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।अपराधियों की गिरफ्तारिक को लेकर पुलिस धर पकड़ कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही बताया जा सकता है घटना के सही कारणों का।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट