Patna: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस बार 16 टुकड़ियां परेड में शामिल हुई और 13 विभागों की तरफ से झाकियां निकाली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को संबोधित किया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह के दौरान सुरक्षा में चूक हुई। नीतीश का संबोधन चल रहा था तब ही काला कपड़ा पहनकर अचानक सामने में एक व्यक्ति आ गया। हाथ में बैनर पोस्टर लिए था। कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी पकड़ कर उसे बाहर ले गए।