KATIHAR: कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से तब तक चाकू गोदता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हैवान पति ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
मामला जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के धर्मेली इलाके का है। मरने वाले दंपती का नाम धर्मेंद्र मंडल और रूबी देबी है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र नशा करने का आदी थी। अक्सर नशे में रहता था। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। धर्मेंद्र पत्नी की पिटाई भी करता था। शुक्रवार को भी वह नशे में कहीं से आया। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने बेरहमी से उसका कत्ल कर खुद भी फंदे से लटक गया।
कटिहार एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के बाद घर का माहौल गमगीन है। लोगों का कहना था कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी धर्मेंद्र अक्सर नशे में रहता था। लोगों का कहना है कि अगर नशाबंदी को ठीक से लागू किया गया होता तो शायद इस दंपती की जान बच सकती थी।