JEHANABAD: जहानाबाद-गया पटना रेलखंड पर नियामतपुर हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। गया जिले की खिजरसराय थाना क्षेत्र जोलह विगहा गांव निवासी संजीव कुमार दिल्ली जा रहा था। साथ में कई साथी थें। लेकिन कुछ साथी पहले चले गए। साथी के चले जाने के कारण व्यक्ति नियामतपुर हॉल्ट पर ट्रेन से उतरने लगा। अपने घर जाने की फिराक में था। तभी अचानक इसका पैर फिसल गया और ट्रेन से गिर गया। जिसके कारण व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी
आसपास के लोगों ने सूचना रेल थाने की पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रेल थाने की पुलिस ने घटना के बाद सूचना परिवार को दी। परिवार रेल थाने पहुंचे। जहां सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि मृतक गुरुवार को अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। लेकिन इसके कुछ साथी पहले निकल गए। अकेले पड़ जाने के कारण यह घर लौटने लगा। ट्रेन से उतरने के क्रम में घटना हो गई। रेल थानाध्यक्ष मोनू राजा ने कहा कि ट्रेन से उतरते समय व्यक्ति का पैर फिसल गया था। जिसके कारण दुर्घटना हो गई।