BANKA: बांका में देवघर रूट में कटोरिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर तीन किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सोमवार की सुबह अण्डाल से बांका की ओर से आ रही ट्रेन कटोरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करते तीन किशोर तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस से आरपीएफ व स्थानीय कटोरिया थानाध्यक्ष महेश्वर राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 5 घंटे के बाद सबका पहचान किया गयाl
मृतक युवकों की पहचान कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत उदयपुरा संथाली टोला लालीथान निवासी विभीषण मुर्मू के 15 वर्षीय पुत्र अरविंद मुर्मू श्याम किशोर मुर्मू के 17 वर्षीय पुत्र माणिक, चुन्नीलाल मुर्मू के 14 वर्षीय पुत्र सीताराम मुर्मू के रूप में की गई है।
बताया गया तीनों किशोर डाक बम सेवा करने कटोरिया गया हुआ था। इसी दौरान घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करने में हादसा हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गाया है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट