MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक आर्मी के जवान ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों को जिंदा जला दिया। इस घटना में पत्नी और दो माह के बेटे की मौत हो गई। वहीं 8 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार है। यह घटना अहियापुर थाना इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जब सेना के जवान ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे बच्चे को जिंदा जलाया तो इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
: इस घटना के बाद आर्मी जवान तलाश में पुलिस जुट गई है। महिला के परिजनों ने उसके पति और सुराल वालों पर आरोप लगाया है कि अवैध संबंध के कारण उसकी हत्या की है। बताया जाता है कि फौजी का किसी बैंककर्मी महिला के साथ नाजायज संबंध था और यही कारण है कि वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता था। वहीं दो-दो छोटी बेटी होने के कारण तलाक में परेशानी आ रही थी। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि आर्मी जवान और उस दूसरी महिला ने मिलकर मेरी बेटी को जलाकर मार डाला। इसमें उसके ससुराल वालों ने भी मदद की।