BANKA: बांका में मूसलाधार बारिश के बाद मेघ गर्जन के दौरान हुए व्रज पात की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे दो चरवाहे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खेत में काम करने के दौरान व्रजपात चपेट में आने से एक किसान को गंभीर अवस्था में भागलपुर का मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव में मूसलाधार बारिश के बाद मवेशी चराने गए दो चरवाहे की व्रजपात की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगू यादव का 28 वर्षीय पुत्र शिवचरण यादव एवं गोपाल यादव का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार यादव के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिवचरण यादव और सौरभ कुमार यादव दोनों मवेशी को लेकर बहियार और गया था। इसके बाद अचानक उक्त जगज व्रजपात होने से दोनों चपेट में आ गया। बगल के खेत में काम कर रहे किसानों ने यह देखकर हल्ला करने पर मौके पर परिजन एवं स्थानीय लोग आनन फानन में पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद दोनों मृतक के परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने लगे।
वहीं अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान अचानक हुए व्रजपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर गया। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर का मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट