BANKA: जिले के दुधारी मुख्य मार्ग के कमलडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेसर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी श्याम मंडल के छोटा पुत्र मिथुन मंडल 25 वर्ष के रूप में की गई है।
आपको बता दें कि मृतक अविवाहित था एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जबकि जख्मी की पहचान सुमन कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।युवक मधुबन गांव के है जो अपने दोस्त की शादी से अपने घर लौट रहा था उसी दौरान कमलडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं गांव के ही सुमन कुमार 22 वर्षीय गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। जिसका इलाज सदर अस्पताल बांका में चल रहा है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट