रांची(RANCHI): राजधानी में चोर अब दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने के परहेज नहीं कर रहे है। रांची में किसी भी घर में बेधड़क घुस ककेर घर में रखे गहने और नगद उड़ा कर चलते बन रहे है।ऐसा ही मामला सोमवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है।यहां ट्वीन टावर के पास एक फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया है।दिन के करीब 11 बजे चोरों ने 20 लाख रुपये नगद और 20 हजार से अधिक नगद को उड़ा दिया है।
पीड़ित ने बताया कि वह करीब दस बजे घर को लॉक कर बच्ची को स्कूल से लाने के लिए गए थे।जब वह वापस लौटे तब देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।जब घर के अंदर आकर देखा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था। घर में अलमीरा में रखे सभी जेवरात गायब थे साथ ही नगद करीब 20 हज़ार रुपये नहीं थे।उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है।उन्होंने बताया कि गहने की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
फिलहाल मौके पर अरगोड़ा पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले में संलिप्त चोरों को दबोच लिया जाएगा।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट