RANCHI: झारखंड के कई जिलों में पारा 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में सूरज आग उगल रहा है। मौसम ने अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं । राजधानी रांची सहित कई जगहों पर धूप की तपिश के साथ भीषण लू चल रही है। शाम के वक्त भी राजधानी का मौसम ऐसा है कि बिल्कुल हवा नहीं चल रही। अभी 19 जून तक राहत नहीं मौसम विभाग ने अभी साफ संकेत दिया है कि झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 19 जून तक राज्य के कई हिस्सों का मौसम इसी तरह गर्म रहेगा, गर्म हवा चलेगी । मौसम विभाग ने 20 तारीख से राहत की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद कुछ जिलों तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार हैं।
तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि राज्य में इस वक्त तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। यही वजह है कि मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। सबसे अधिक तापमान गोड्डा में दर्ज किया गया । यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा। पाकुड़ राज्य में दूसरे नंबर पर रहा जहां तापमान 44.5 दर्ज किया गया। इसके बाद देवघर में 43.5 , मेदिनीनगर और जमशेदपुर में 43.8 डिग्री रहा । लाइक कई बार 45 के आंकड़े को पार कर चुका है गोड्डा गोड्डा में कई बार तापमान 45 के आंकड़े को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है , खासकर दो जिले जिनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम हैं। इन जगहों पर 17 जून को लू को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा अगर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक रहता है तब रेड अलर्ट जारी किया जाता है।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट