PATNA: गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चुक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, सुबह-सुबह सीएम नीतीश के सुरक्षा घेरे को तोड़ने वाले बाइकर्स चेन स्नैचर्स निकले हैं। वो सुबह में किसी महिला का चेन छिनकर भाग रहे थे। दोनों लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। दोनों पटना जिला के मसौढ़ी के रहने वाले है।
आपको बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर एक बार बड़ी चूक हुई थी। नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी समय बाइकर्स गैंग के 2 सदस्य CM का सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गए। CM बाइक से टकराने से बचे। उन्होंने बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी।
नीतीश कुमार सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से सात सर्कुलर रोड की ओर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार से बाइकर्स बेतरतीब तरीके से मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए।
वे सीएम को कट मारते हुए निकल गए। इस दौरान नीतीश कुमार बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि सीएम नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना सर्कुलर रोड के पास हुई, जहां कई वीआईपी रहते हैं। राजद सुप्रीमो की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का आवास भी यहीं है।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट