PATNA: रांची से पटना के बीच जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस महज छह घंटे में रांची से पटना की दूरी तय करेगी। इसके ट्रायल रन का शेड्यूल भी तय हो चुका है। शुक्रवार को इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से एक आदेश जारी कर दिया गया है। जिसकी कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई है।
6 घंटे 5 मिनट का होगा सफर
पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार रविवार 11 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन होगा। पटना से रांची की दूरी यह ट्रेन 6 घंटा 05 मिनट में पूरी करेगी। इसी तरह वापसी में भी इतना ही वक्त लगेगा। ट्रायल रन के लिए उस दिन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुलेगी। फिर वापस 8:20 बजे गया पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11:30 बजे बरकाकाना रूकेगी। यहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और बरकाना, गया होते हुए रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी।