MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है। जहां साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह के खिलाफ वारंट जारी हो गई है। इसको लेकर एसएसपी ने बताया कि इसके लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही कुर्की के सवाल पर एसएसपी ने बताया कि आगे जैसी सूचना मिलती है मीडिय को उपलब्ध कराया जाएगा।
आपको बता दें कि राजद नेता तुलसी राय अपहरण मामले में राजू सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। कभी भी भाजपा विधायक गिरफ्तार हो सकते हैं। वहीं कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक राजू सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने कुर्की और वारंट की अर्जी खारिज कर दी थी।
वहीं कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस ने फिर से न्यायालय में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी लगायी थी। बता दें शुक्रवार को कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए अदालत से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। जिसके बाद भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कोर्ट से वारंट मिलने के बाद अब पुलिस किसी भी वक्त विधायक को गिरफ्तार कर सकती है।
पिछले दिनों राजद नेता तुलसी राय ने भाजपा विधायक राजू सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ पारू थाने में केस दर्ज कराया था। उसमें भाजपा विधायक और उसके समर्थकों पर अपहरण कर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने पिछले दिनों विधायक के मुजफ्फरपुर और पटना के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने साहेबगंज विधायक के पैतृक गांव से दो लग्जरी गाडियों बरामद किया गया है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान भाजपा विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे। वहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। राजद नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की है, बल्कि हथियार के बल पर उन्हें जबरन उठाकर अपने साथ ले गये और जान से मारने की कोशिश की. राजद नेता ने भाजपा विधायक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट