PATNA : बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां जदयू के प्राथमिक सदस्यता मोनाजिर हसन ने त्यागपत्र देने का ऐलान किया है। साथ ही उनका कहना इसकी सुचना नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता दल (यू) को दे चुके है। वहीं नीतीश कुमार को लेकर मोनाजिर हसन बोले पार्टी अपने मूल सिधान्तों में भटक गयी है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी को हमारे जैसे ही नहीं है, चंद स्वार्थी लोगों ने पार्टी को अपने वश में कर लिया है। जो पार्टी को दीमक की तरह चाट रहे हैं।
वहीं इस मौके पर मोनाजिर हसन ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदान से जिस पार्टी का निर्माण किया गया है। लेकिन अब पार्टी में समर्पित लोगों को अपमानित और विरोधी ताकतों को सम्मानित किया जा रहा है। पार्टी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय जतना दल में मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं बची हुई है। उसे न तो मंच पे जगह दी जा रही है और न ही सरकार संगठन में जगह दे रही है।
साथ ही उन्होंने मुसलमानों को लेकर कहा की नीतीश और तेजस्वी की के हमदर्द नहीं है। मुसलमानों को आज सबसे अधिक नुकसान धर्मनिरपेक्ष दलों से नहीं पहुंचा है। इनका काम सिर्फ भाजपा से डराना रह गया है । डर की राजनीति से मुसलमानों को बाहर निकालना होगा। आज महागठबंधन में बड़े-बड़े मुस्लिम नेता हाशिए पर डाल दिए गए हैं। लोकसभा विधानसभा चुनाव में समुचित हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है। मुस्लिम संगठन ठप पड़े हैं।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट