SASARAM: खबर सासाराम से है। जहां दरीगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव में एक तिलक समारोह के दौरान नर्तकी की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि चंद्रदीप महतो का पुत्र मुन्ना महतो का तिलक समारोह था। उसी तिलक समारोह में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा की रहने वाली चांदनी कुमारी डांस करने गई हुई थी। जांच के दौरान ही एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से चांदनी की मौत हो गई।
वहीं गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दरिगाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है तथा कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें रोहतास में खुशियों का माहौल उस समय गम में बदल गया जब गोली लगने से एक नर्तकी की मौत हो गई।
बताया जाता है कि चंद्रदीप महतो का पुत्र मुन्ना महतो का तिलक समारोह था। उसी चांदनी डांस करने गई हुई थी। उसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी जिस से गोली लगने से चांदनी की मौत हो गई। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस क्या करती है देखने वाली बात है।
रोहतास से अमित कुमार की रिपोर्ट