PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अरुण सिंह ने आरसीपी सिंह को भाजपा के दिल्ली ऑफिस में सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला हैं।
RCP सिंह ने अपने पुराने साथी नीतीश कुमार के बारे में कहा कि नीतीश कुमार पीएम हैं और पीएम ही रहेंगे। उन्होंने पीएम का अर्थ समझाते हुए कहा कि P का मतलब है पलटी M मतलब है मार, नीतीश कुमार पलटी मार थे और पलटी मार ही रहेंगे। नीतीश कुमार सिर्फ C से प्रेम करते हैं। नीतीश कुमार C (कुर्सी) की चाहत में ही राजद के साथ हाथ मिलाये और उनके ही साथ रहकर PM बनना चाहते हैं। साथ हीं RCP सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी को पार्टी को भूंजा पार्टी भी बताया है।
आगे RCP सिंह ने नीतीश कुमार के बारे में बताया कि आजकल वे सिर्फ “C” मतलब कुर्सी के चक्कर में लगे हुए हैं। उन्हें बिहार को आगे ले जाना था लेकिन, आज बिहार में सब तार-तार है। 2005 में राज्य में बड़ी मुश्किल से कानून का राज्य स्थापित किया गया था। लेकिन आज अब 2005 से बुरी स्थिति है। नीतीश कुमार ने जिस आरजेडी के जिस जंगल राज के भ्रष्टाचार का विरोध किया था, आज उसी की गोद में जा बैठे हैं।
RCP सिंह ने भाजपा मेंशामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि ये मेरे लिए गौरव का क्षण है कि आज मैं भाजपा में शामिल हुआ। उन्होंने भाजपा के बारे में कहा कि भाजपा आज विश्व में सबसे बड़ी लोकतंत्र पार्टी है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इनके साथ मिलकर देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।