ROHTAS: खबर बिहार के रोहतास जिले से हैं जहां हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एकदिवसीय धरने पर सासाराम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरने को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ चल रही है।
सम्राट अशोक जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को नीतीश कुमार ने षड्यंत्र के तहत रद्द करवा कर यहां की जनता को अपमानित करने का काम किया है तथा मुख्यमंत्री के इशारे पर हिंसा मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है।
एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जो 5 बार यहां से विधायक रहा तथा जिसने शांति बहाल करने के लिए जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग किया उसे जेल के अंदर डाल दिया गया। मुख्यमंत्री साधु संतों को जेल के अंदर डाल रहे हैं जबकि अपराधियों को बाहर निकाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम से महागठबंधन के लोगों का कोई लेना देना नहीं है। इनके प्रति इनका कोई आस्था नहीं है। भाजपा 1989 से भगवान राम के लिए लड़ते आ रही है। लेकिन महागठबंधन के लोगों ने कभी भगवान राम के मंदिर का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीच-बीच में प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता रहता है।
आगामी चुनाव में रोहतास की जनता महागठबंधन का जमानत जप्त करने का काम करेगी। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा सारे स्थानों से मुगलों का नाम हटाकर भारत के नाम पर करने जा रही है। हम अकबर, औरंगजेब एवं अंग्रेजों आदि की पूजा नहीं कर सकते।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को सासाराम के मंडल कारा में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे तथा लगभग 5 किलोमीटर साइकिल की यात्रा कर घरनास्थल पर पहुंचे सम्राट चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित किया।
रोहतास से अमित कुमार की रिपोर्ट