PATNA : बिहार में क्राइम अपने चरम सीमा पर है। मानो बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है। बता दें दिनदहाड़े गोली मार देना रंगदारी-फिरौती के लिए अपहरण और हत्या की दर्जन-भर घटनाएं हुईं है। जिसको लेकर बिहार में काफी चर्चा शुरू हो गई है। चाहे सियासत हो या आम लोग ,सभी के मन में कहीं न कहीं डर भरा हुआ है।
ऐसे में आपको बता दें कि ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि , 9 अगस्त 2022 को नीतिश – तेजस्वी की सरकार बिहार में बनी, तब से लेकर आजतक 4848 अपराध की घटनाएं बिहार में हुई हैं। इनमे से 2070 हत्याएं 345 ब्लात्कार, 144 अपहरण तथा 700 हत्या के प्रयास के मामले हुए हैं। नीतिश-तेजस्वी सरकार में अपराधों का विवरण है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट