PATNA : बजट सत्र खत्म होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने में जुट गए। इसके साथ ही विपक्षी एकता की धार को तेज करने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे और लालू प्रसाद यादव मलिकार्जुन खरगे समेत तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
बता दें ,तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात भी हुई थी। लेकिन कांग्रेस की ओर से इसके लिए कुछ भी सुगबुगाहट नहीं दिखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी उम्मीद छोड़ दी और समाधान यात्रा पर निकल गए। वहीं समाधान यात्रा उन्होंने खत्म किया ,उसके बाद बजट सत्र शुरू होगी।जिसके बजट सत्र के खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का फोन आया।
वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से दिल्ली कूच कर रहे हैं। साथ ही देश की राजधानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकता को एकजुट करने और बुलंद करने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि ,दिल्ली पहुंचते हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे।
आपको बता दें कि, बिहार में हाल में ही महागठबंधन की सरकार जैसे ही मुख्यमंत्री ने बनाई। उसके बाद ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि, भाजपा को देश और बिहार से उखाड़ सेटिंग और इसके लिए विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश है। लेकिन विपक्षी दलों का कोई जवाब ना आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों के विकास करने में जुट गए। वहीं जैसे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोन आया है उसके बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव हो चुके हैं और दिल्ली कूच कर रहे है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट