GAYA : बिहार में क्राइम रेट हुए जिला पुलिस, एसटीएफ व सीआरपीएफ के सहयोग से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। ऐसे में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि , पुलिस ने भाकपा माओवादी के 2 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि ,डुमरिया थाना क्षेत्र में कई नक्सली छुपे हुए हैं।
जिसके बाद जिला पुलिस, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा छापामारी की गई। जिसमें डुमरिया थाना क्षेत्र से 2 नक्सली को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं गिरफ्तार होने वालों में रामजी सिंह भोक्ता एवं उमेश सिंह भोक्ता शामिल है। बता दें ,दोनों नक्सली जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव में मुखबिरी की सूचना पर एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में शामिल थे।
इसके अलावा आईडी ब्लास्ट कर सीआरपीएफ के स्पेक्टर रोशन कुमार की हत्या करने सहित अन्य कई कांडों में इनकी तलाश पुलिस को थी। इसके साथ ही रामजी सिंह भोक्ता पर औरंगाबाद जिले में 19 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गया एवं झारखंड के आसपास के क्षेत्रों में भी इनके ऊपर मामले दर्ज होने की आशंका है। जिसकी जानकारी ली जा रही है।
गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट