JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। जहां आज सुबह ही झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दुनिया को अलविदा कह दिया।जिसके बाद से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। बता दें हाल ही में उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था। वहीं इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया।
पिछले कई दिनों से झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहें है। बताया जा रहा है कि ,अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी और चेन्नई जाकर जांच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद उनके स्वास्थ को देखते हुए विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया था।
इस दुखद खबर की सूचना मिलने ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया है ,उन्होंने लिखा है कि ,हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया । चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
इतना ही नहीं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दुख जताया है, उन्होने लिखा है कि ,झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि ॐ शांति ॐ शांति.
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट