RANCHI: कांग्रेस के निलंबित नेता आलोक दुबे ने रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को जिम्मेवार माना है, आलोक दुबे ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं को मिलने वाले खर्च को भी हड़प लिया है, अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रैली नहीं करते पार्टी की जमानत भी नहीं बचती।
गौरतलब है कि कांग्रेस से निलंबित नेता हैं आलोक दुबे जिन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले भी कई बार मीडिया में आकर आलोक दुबे आरोप लगाते रहे हैं।
पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हुए आलोक दुबे ने यहां तक कहा था कि उनके कॉल डिटेल की जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। पता चल जाएगा कि किसका संबंध किस पार्टी से है।
रांची से रंजीत कुमार की रिपोर्ट