PATNA :बिहार के मुखिया संघ ने आज केंद्र सरकार को चेतावनी दे डाली। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मुखिया संघ बोले , गिरिराज सिंह मनरेगा को बंद करने की बात कर रहे हैं लेकिन मुखिया और गांव के मजदूरों के लिए मनरेगा उनका रीड की हड्डी है अगर वह मुखिया मजदूरों को काम नहीं देंगे तो उनकी कमर टूट जाएगी।
ऐसे में आज मुखिया संघ और तमाम बिहार से मुखिया आए उन्होंने बैठक किया और प्रदर्शन भी किया। वहीं उन्होंने चेतावनी लहजे में गिरिराज सिंह को कहा कि, खुद पीते है 700 सौ की चाय और मजदूरों को ₹215 किस हिसाब से मनरेगा में देते हैं.
इसको लेकर उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कहा कि ,16 मार्च को हम राजभवन मार्च करेंगे और विधानसभा घेराव करेंगे। अगर हमारी सरकार बात मान लेती है तो फिर यह आंदोलन यहीं रुक जाएगा अगर नहीं मानी तो आंदोलन और उग्र होगा। और गांधी मैदान में पूरे बिहार से मुखिया यहां जुटेंगे और सरकार का घेराव करेंगे और उनके खिलाफ आने वाले लोकसभा चुनाव में जवाब देंगे।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट