PATNA: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा जन सुनवाई कर रहे है।जन सुनवाई के दौरान सबसे ज्यादा मामले हत्या में पुलिसिया खानापूर्ति का मामला देखने को मिला। इसके साथ ही बेरोजगारों का मुद्दा भी देखने को मिला। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि सरकारबहाली के नाम पर घोटाला कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जीरो टॉलरेंस महज एक नाटक, दिखावा है। मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज शुरू हो गया है।सत्ता आती रहती है, जाती रहती है। ऑफिसर ईमानदारी से काम करें।
पटना के दानापुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वसूली की जा रही है। अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है। समाधान के नाम पर पिकनिक यात्रा बंद करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।राजद प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा था पहली यात्रा फेल, नहीं दे पाई कमीशन का खेल। हर विभाग में चल रहा है कमीशन का खेल। बजट से पहले चर्चाएं क्यों नही हो रही है। जनता को न्याय नही देने वाले अधिकारी पर कारवाई होगी। बलियावी जैसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। इन जंगली जानवरों को जेल में भेज देना चाहिए।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट।