BANKA: बांका में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक मजदूर की इलाज के क्रम में मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर शाहकुंड-अमरपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी विरोध प्रदर्शन करते हुए शव रखकर सड़क जाम कर दिया तथा प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान 1 घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मृतक के परिजनों ने रविवार संध्या 6:15 में अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहकुंड अमरपुर मुख्य मार्ग पर बल्ला बल्ला लगाकर आगजनी विरोध प्रदर्शन करते हुए मृतक को शव को रख कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा काफी मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया।मालूम हो कि रविवार को अमरपुर बांका मुख्य पथ स्थित महागामा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान अमरपुर थाना क्षेत्र के नयाचक उत्तरी टोला बिखनपुर गांव निवासी कपिल देव यादव की मौत हो गई।
जिसके बाद मृतक के शव का भागलपुर में ही पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार संध्या मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम। मृतक के पत्नी कौशल्या देवी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।जिसके बाद आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने रविवार संध्या 6:15 में शाहकुंड अमरपुर सड़क मार्ग पर मृतक के शव को प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद स्थानीय थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने मौके पर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट