ROHTAS :चेनारी (रोहतास) थाना में पदस्थापित एसआई संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे बुधवार की रात भावभीनी विदाई दी गई। सादगी के साथ आयोजित विदाई समारोह में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर ईश्वरानंदपाल, एसआई पंकज कुमार, नेहा कुमारी, एएसआई प्रदीप कुमार सिंह, रामविलास रंजन, जगत नारायण हरिजन, चन्द्रलाल राय, गोपाल मंडल, विजय राम, पिएसआई कुन्दन कुमार, सुचता कुमारी सहित चेनारी थाना के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
आपको बता दें कि समारोह में पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र, गुलदस्ता एवं उपहार देकर सम्मानित किया। और उनके उज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की। वहीं मौके पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि , संजय सिंह एक कर्तब्य और खुशमिजाज पुलिस अधिकारी है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
उन्होंने ने कहा कि, पुलिस सेवा में संजय सिंह 40 साल 3 महीना रहे है और सेवानिवृत्त होकर हम सबों से विदा ले रहे है। सर्किल इंस्पेक्टर ईश्वरानंदपाल ने भी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि, पुलिस परिवार को उनकी कमी खलेगी। विदाई की बेला पर बोलते हुए संजय कुमार सिंह ने भी कहा कि, रोहतास जिला में उन्हे जो प्यार और स्नेह मिला है उसे वह कभी भूला नही पाएंगे। जिले में काम करने के क्रम में उन्हे काफी कुछ सीखने को भी मिला। उन्होने ने कहा कि,रोहतास जिला के चेनारी थाना से विदा होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
रोहतास से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट