BANKA :बांका में झारखंड के देवघर बाबा धाम से कांवरिया पूजा कर लौट रहे थे। जहां बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग के बिजीखोरवा मोड़ के पास कांवरिया से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को आनन-फानन में बेलहर अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि 19 कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जिसमें से 5 कांवरिया को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल आनन-फानन में रेफर किया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सभी घायल दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।सभी घायलों की पहचान दरभंगा के रहने वालों के रूप में की गई है।घटना को लेकर बेलहर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ,सभी घायलों को बेलहर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां पांच की स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर का मायागंज अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 कांवरिया को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्मा डीह निवासी मंगल साहनी सुभाष साहनी,वीरेंद्र राय,बबलू साहनी, बलबीर साहनी, जगरनाथ साहनी, मुकेश साहनी,छोटे सहानी, मुन्नी साहनी,जहांगीर सहानी,सहावर साहनी, टिंकू साहनी आदि शामिल है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट