BANKA: बांका में पुलिस ने जाल बिछाकर 3 Kg 85 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान मौके से तस्कर को गिरफ्तार करने में बी पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार गंजा तस्कर से पूछताछ कर पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क खंगालने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव से पुलिस ने 3 किलों 85 ग्राम गांजा के साथ तस्कर महेश चैधरी को गिरफतार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि बबुरा गांव निवासी महेश चैधरी द्वारा अपने घर में किराना दुकान की आड़ में गांजा तस्करी का धंधा किये जाने की सूचना पर इसकी जानकारी सीओ भाई बिरेंद्र को देते हुए संयुक्त रूप से पुलिस बलों के साथ महेश चैधरी के घर छापेमारी किया गया।
इस दौरान उसके घर के गुमटी में किराना दुकान की आड़ में छुपाकर रखें गए गांजा को बरामद किये जाने के बाद उक्त तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि दुकानदार महेश चैधरी किराना दुकान में थैले में छुपाकर गांजा रखते हुए उसे बेचता था। जिसकी जानकारी धनकुंड थानाध्यक्ष को मिलने पर छापेमारी की गई।
गांजे के साथ गिरफ्तार तस्कर पर केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा जाएगा। उक्त मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव ने बताया कि दुकान में छिपाकर गांजा तस्करी की जा रही थी। जिसे गुप्त सूचना पर जाल बिछाकर छापेमारी करते हुए स्थानीय पुलिस ने रंगे हाथ गंजा के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गांजा तस्करी में सम्मिलित अन्य तस्करों को लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। निशानदेही पर पुलिस अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट