Patna City: कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ पांच लड़कों ने गैंग रेप किया था। छात्रा 8वी कक्षा में पढ़ती थी। मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र से जुड़ा था, घटना की जानकारी के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। जिसमें सफलात मिल गई है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जुर्म का आधार पर पुलिस सभी आरोपियों को पास्को एक्ट के तहत सजा दिलाने में जुटी है। आपको बता दें कि मामला दो दिन पहले दो जनवरी की है।
बताते चलें कि 2 जनवरी को बाईपास थाना क्षेत्र के प्राचीन जल्ला हनुमान मंदिर के नजदीक से कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को वहीं के कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद रात भर लड़की के साथ पांच युवकों ने जबरन गैंग रेप किया। बाद में छात्रा को शनिचरा मंदिर के पास छोड़ दिया गया था।
मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। तीन दिनों के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन अपराधी मुकेश कुमार, सुग्रीव कुमार एवं गोलू कुमार को धर दबोचा है। गुरुवार को पटना एसपी पश्चिम संदीप कुमार ने बताया कि कोचिंग से लौटने के क्रम में गोलू कुमार ने बहला-फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ बगल के एक खेत में ले गए, जहां अपने दो दोस्तों प्रमोद एवं सुग्रीव को फोन से बुलाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर प्रमोद ने अपने एक मित्र मुकेश के घर ले जाकर लड़की के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।
घर पहुंचकर पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर बाईपास थाना में 5 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट