ROHTAS: नगर निकाय के दूसरे चरण का मतगणना रोहतास जिला में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा एसपी आशीष भारती ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेते रहे।
वही शीतलहर के बीच प्रत्याशियों के समर्थक की भीड़ के बीच जिंदाबाद के नारे भी गर्मी का एहसास कराते रहा। नगर निगम सासाराम के पहली मेयर काजल कुमारी को जनता ने ताज पहनाया है। जबकि पहली उप मेयर सतवंती देवी को जनता ने चुना है।
रोहतास जिला में नगर निगम सासाराम के अलावा नगर पंचायत चेनारी, काराकाट तथा दिनारा के भी शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हुआ। पहली मेयर काजल कुमारी को बनने पर उन्होंने कहा कि यहां जनता आर्शीवाद मिला है जनता के बीच किए वादे पर खरा उतरुगा।
नगर निगम सासाराम में भष्टाचार को समाप्त करना प्राथमिकता में शामिल हैं साफ सफाई दुरूस्त किया जाएगा। गौरतलब हो कि सासाराम के बेटी व बहु को पहली मेयर के रूप जनता ने ताज पहनाया है। वहीं उप मेयर सतवंती देवी ने कहा कि जनता प्यार दिया है उनसे किए गए वादे पर खरा उतरना प्राथमिकता है।
रोहतास से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट