PATNA: राजधानी पटना में जहां बड़ी से बड़ी घटनाएं हो जाती है वहां छोटी घटना भी बड़ी बारदात की वजह बन जाती है। मामला महज थूकने के विवाद से शुरू हुआ। बाद एक दूसरे के उपर आरोप के बाद खत्म होने के बजाए प्रतिष्ठा पर बात आ गई। फिर क्या था एक पक्ष ने मजबूती के साथ दबंगई दिखाते हुए जमकर लाठिया बरसानी शूरु कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके की है। खेमनीचक मनोकामना सिंगार स्टोर के मालिक प्रकाश कुमार को 13 नवंबर की दोपहर शू स्टोर के मालिक धीरज कुमार ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में प्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बीच-बचाव करने गयी प्रकाश कुमार की पत्नी भी इस मारपीट का शिकार हो गई। घायल हो गयी हैं। प्रकाश कुमार ने राम कृष्णा नगर थाने में एफ आई आर दर्ज करा दिया है। थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए 8 दिन से ज्यादा होने को हैं। मगर एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी अभी तक सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित दुकानदार प्रकाश कुमार ने बताया है कि मामला दर्ज कराने के बाद भी खुलेआम आरोपी घूम रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार को जान का भय सता रहा है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट