PATNA: राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षणरत 74 RR (Regular Recruit)-2021 बैच के ● प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों का Study Cum Cultural Tour (SCCT) • Programme के अन्तर्गत बिहार आगमन तथा परिभ्रमण
राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षणरत 74 RR 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के 08 दलों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस की व्यवसायिक कार्यशैली स्थानीय सांस्कृतिक एवं पर्यावरण विषयों से सम्बन्धित जानकारी दिये जाने हेतु भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में भेजा गया है। 74 RR 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के 7वें दल का आगमन बिहार राज्य में हुआ है।
इस दल में कुल 24 प्रशिक्षु पदाधिकारी जिनमें 19 पुरुष पदाधिकारी तथा 05 महिला पदाधिकारी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षु पदाधिकारियों में 06 पुरुष पदाधिकारी तथा 01 महिला पदाधिकारी अन्य राष्ट्र के हैं। मॉरीशस राष्ट्र के 03 प्रशिक्षु पदाधिकारी तथा मालदीव राष्ट्र के 04 प्रशिक्षु पदाधिकारी हैं। आज दिनांक-18.11.2022 को आगन्तुक प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ आइ०पी०एस०
मेस पटना में पुलिस महानिदेशक बिहार के द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस आयोजन में आलोक राज, महानिदेशक (प्रशिक्षण) जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), जितेन्द्र कुमार अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग), अजिताभ कुमार अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजिनिंग), पारस नाथ अपर पुलिस महानिदेशक (बजट / अपील / कल्याण), बच्चू सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) श्रीमती आर मल्लर विझी, अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) राकेश राठी, पुलिस महानिरीक्षक, पटना क्षेत्र, पटना, विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) रजीत कुमार मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) विकास बर्मन, पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।
आगन्तुक प्रशिक्षु पदाधिकारियों की ग्रुप लीडर सुश्री शव्या गोयल, सहायक ग्रुप लीडर राहुल एल० नायर, ट्रेजरर ऋषि कुमार तथा सहायक ट्रेजरर सुश्री नाओमी सातम हैं। मॉरीशस राष्ट्र के भारतवर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु पदाधिकारी अनीश, कृष्णन नायर गोविन्दराजन तथा मो० जैनुद्दीन सोबेराती हैं।
मॉलदीव से आये पदाधिकारी अली वसीम इब्राहीम मोहम्मद फुल्हू, सुश्री अभिनाथ तथा मो० हसन हैं। इनके अतिरिक्त आयुष गुप्ता, शुभम सिंह, सुश्री नीतू साई दत्तात्रेय वर्मा, उत्कर्ष कम्बम सैमुएल, प्रवीण गौथम, शान्तनु कुमार झा, कुमार शिवाशीष , वैभव बगर, महतो अमित कुमार, सिद्धि प्रसाद, सुश्री अस्वाथी जिजी, अतुल कुमार तथा उथाया कुमार आर भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी हैं।
पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा आगन्तुक प्रशिक्षु पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें बिहार पुलिस के क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। अपने दीर्घकालिक पुलिस सेवा के अनुभवों को उनके साथ साझा किया गया। भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों का यह दल बिहार भ्रमण के क्रम में नालन्दा तथा गया जिला में जायेगा। प्रशिक्षु पदाधिकारी गया, नालन्दा जिला तथा बिहार पुलिस अकादमी का परिभ्रमण करेंगें तथा बिहार की गौरव पूर्ण संस्कृति तथा बिहार पुलिस के क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
पटना से डेस्क की रिपोर्ट
