PATNA: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। ट्वीटर के जरिए अखिलेश सिंह ने अपने पिता और नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना दी गई।
नेताजी के निधन के बाद शोक एवं सांत्वना देने वाले ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शोक जताया है। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि नेताजी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
राष्ट्रीय राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
पटना संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट