PATNA: जिसका डर था वही हुआ। जी हां बिहार की सियासत से बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफ दिया है। इस्ताफा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंप दिया गया है। इस्तीफे की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है।
आपको बता दें कि जब से सरकार बनी है बिहार सरकार के दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है। राजद कोटे से पहले कार्तिकेय ने इस्तीफा दिया था। अब सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया है। हाल के दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
सुधाकर सिंह ने मंत्री रहते अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए थे। घूस लेने की बात कही थी। हाल के दिनों में तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि भ्रष्ट ऐसे अधिकारियों को जूता चप्पल से पीटना चाहिए।
बयानों के बीच सीएम की कृषि समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का गैरहाजिर रहना भी एक मुख्य वजह बताई जा रही है। ऐसे में महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विपक्षी पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बयान बाजी की थी।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट
