PATNA: गया से पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि दिल्ली में सभी नेताओं से मुलाकात हुई है। आगे भी मुलाकात का दौर जारी रहेगा। सभी लोगों से मुलाकात हुई है। अन्य पार्टियों से भी बातचीत चल रही है। सभी पार्टियों को यह बात लगी है कि एक होनी चाहिए।
वहीं हरियाणा के कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बुलाना है जो कार्यक्रम कर रहे हैं उनको करना है। बंगाल मुख्यमंत्री से बात होने पर कहा ममता बनर्जी से बातचीत हुई है आगे भी बातचीत होगी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पूरी तरह समर्थन किया है। सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि जो भी फ्रंट बनेगा उसमें हम लोग देश के और आज के विकास के लिए काम करेंगे सभी लोग एक साथ बैठेंगे तब इस पर बात होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा जो भी कुछ होना होगा कुछ महीने में सारी बात हो जाएगी। बीजेपी पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा यह लोग काम नहीं करते हैं, भारतीय जनता पार्टी सभी पुराना इतिहास को खत्म कर रही है।संजय जायसवाल पर नीतीश कुमार ने हमला करते हुए कहा किस किस पार्टी में रहा है कभी पूछे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा इस बार उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को भी नेता विरोधी दल नहीं बनाया। सुशील मोदी को बराबर सलाह देते हैं कि हमारे खिलाफ हर दिन बोले पार्टी में उनको कुछ जगह मिलने की गुंजाइश है। मुख्यमंत्री ने कहा जब हम लोग साथ थे तो भी वह लोग बोलते थे। दिल्ली से कहा जाता था कि उन लोगों को समझाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर यह दुहराया की मीडिया उनको ज्याद तरजीह देती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहादेश एक है सारे लोग एक हैं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक हैं। सीएम नीतीश ने अमित शाह के सीमांचल दौरे पर कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, इन लोगों का मतलब है कि अलग-अलग धर्मों के बीच झंझट करा दो।
नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ काम हुआ है। अटल जी ने जो काम किया अटल जी ने जो काम किया है उसके बारे में बीजेपी कुछ नहीं बोलती है। बिहार में जंगलराज के सवाल पर भी आपत्ति जताया कहा जंगल राज आया हैं। किस राज्य में घटनाएं नहीं होती है, बिहार में जनता राज चल रहा है। बीजेपी के लोग अलग सोच वाले हैं।
हम लोग समाज को एकजुट करने वाले हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ कौन चेहरा होगा ये पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा समय पर पता चल जाएगा। समाज देश और राज्य सब को आगे बढ़ाना है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट