RANCHI: झारखंड की राजनीतिक संकट के बीच कैबिनेट बैठक आज, रायपुर से रांची पहुंचे कांग्रेसी मंत्री, विशेष सत्र बुलाने पर चर्चा की संभावना दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि राज्य में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है।
वहीं इस कैबिनेट बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर फैसला लिया जा सकता है। इस मुद्दे को बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है।
विशेष सत्र बुलाकर सरकार दिल्ली की तर्ज पर विश्वास मत पेश कर सकती है। विश्वास मत को सरकार का शक्ति प्रदर्शन होगा जिसका मकसद यह संदेश देना होगा कि यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक व बहुमत वाली सरकार है। मालूम हो कि हेमंत सरकार को फिलहाल 81 में से 49 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस कोटे के मंत्री रांची पहुंचे
कैबिनेट बैठक में भाग लेने के लिए रायपुर से चारो कांग्रेस कोटे के मंत्री रांची पहुंच चुके हैं। बात दें कि 30 अगस्त को रांची जाने वाले विधायकों के साथ कांग्रेसी मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम व बादल पत्रलेख शामिल थे। जो विशेष विमान से रांची पहुंचे।
वहीं कैबिनेट बैठक में इसके साथ ही सुखाड़ पर भी चर्चा हो सकती है और सुखाड़ पर किसी पैकेज की घोषणा की उम्मीद है। इसके साथ ही पंचायत सेविका समेत अन्य मसले पर भी चर्चा संभावित है।
प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक गुरुवार को चार बजे से होगी। इस बैठक के लिए प्रशासनिक तौर पर तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। माना जा रहा है कि सरकार अपने कई चुनावी वादों को इस कैबिनेट के माध्यम से अंतिम रूप देगी। इसकी भी संभावना है कि कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्रियों के साथ रायपुर जा सकते हैं।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट