PATNA: पटना में संपन्न भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया।
इसके साथ ही सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद में भाजपा विधान परिषद दल का नेता चुना गया ।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने पत्र लिखकर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने की कृपा की जाए।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
