PATNA:- बिहार प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनक राम ने मीडिया से बातचीत की। बातचीत करते हुए भाजपा ने सीएम से सवाल पूछा है कि जनता जानना चाहती है कि आखिर नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान क्यों किया। जनादेश बिहार ने जंगराज से मुक्ति का दिया था। देश के उपराष्ट्रपति नहीं बनाए जाने की सजा बिहार की जनता को क्यों दी जा रही है। जनता पूछ रही है क्या यही है बिहार की सरकार। लाचार गुंडों की सरकार। कांग्रेस के खिलाफ नीतीश कुमार का उदय हुआ था। बिहार में जंगलराज पार्ट 3 शुरू हो गया है। बिहार को जंगल राज के हवाले करने का काम किया गया है। नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी और बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। एनडीए के साथ दलित समाज कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का सपना देख रहा था। विभाग की बातों पर मुख्यमंत्री झल्ला जाते थे।
रिक्तियां भरने की बात कहने पर नजर अंदाज करते थे। मुख्यमंत्री को दलित से नफरत है। दलित के सामने बैठ जाना मुख्यमंत्री को नागवार गुजरता था। बिहार के मुख्यमंत्री जिनके साथ बैठे गए है उन्होंने मुख्यमंत्री को कई अपशब्द कहे थे। 2014 में गोपालगंज में मुख्यमंत्री अपने कैंडिडेट का जमानत नहीं बचा पाई थी। तेजप्रताप यादव पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि साला के मंत्री बनते जीजा की मनमानी चलने लगी। मुख्यमंत्री के इस बदलाव से जनता डरी है। भयभीत है। बीजेपी जनता को डराने और भयभीत होने नहीं देगी। नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री है। बिहार में चल रही है लालू प्रसाद यादव की सरकार।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट