PATNA – द एचडी न्यूज़ का खबर का हुआ असर। बीते दिन द एचडी न्यूज़ में ग्रेजुएट चाय वाली की खबर प्रमुखता से दिखाई थी जिसका असर हुआ है। आपको बता दे की बीते रात नगर निगम ने मशहूर ग्रेजुएट चयवाली का स्टाल हटा दिया था। नगर निगम प्रियंका गुप्ता का अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्टाल को उठाकर ले गई थी।
जिसके बात मशहूर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता फूट-फूट कर रोती दिखाई दी। यह खबर द एचडी न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाई थी। जिसका असर हुआ है। आपको बता दे की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से इस सिलसिले में मुलाकात भी की। आपको बता दे खबर मीडिया में प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद नगर निगम हरकत में आई।
नगर निगम की टीम उसी जगह पर स्टाल लाकर खड़ा कर दी। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीयों ने उनलोगों को जमकर फटकार लगाई जो प्रियंका गुप्ता का स्टाल को टैग कर ले गए थे। सुबह सुबह प्रियंका गुप्ता की स्टॉल वही दिखाई दी जहां हुआ करती थी। आपको बता दे की स्टाल वापिस लगने के बाद प्रियंका गुप्ता काफी कुश नज़र आ रही है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट