PATNA – श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने अपना पद भार संभाल लिया है। श्रम संसाधन मंत्री पदभार ग्रहण करने हेतु नियोजन भवन पहुचे। जहां विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे। सभी ने उनका स्वागत किया। मंत्री सुरेंद्र राम ने विभाग के कर्मचारियों से उनका परिचय लिया। मंत्री सुरेंद्र राम ने विभाग के अधिकारियों से बातचीत भी की। उन्होंने उसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। श्रम संसाधन मंत्री ने कहा की विभाग के कार्यों को समझ रहा हूं और जो भी जिम्मेदारी है उसे पूरी करने की कोशिश करेंगे। मजदूरों की समस्याएं हैं उसे भी दूर करने की कोशिश हमारी तरफ से की जाएगी।
आपको बता दे की महागठबंधन की सरकार का कैबिनेट विस्तार 16 अगस्त को हुआ। जिसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। जिसके बाद सभी को विभाग बांटा गया जिसमें मंत्री सुरेंद्र राम को श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट