PATNA – राजद विधायक और अब कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। यह मामला बहार आते ही बिहार की राजनीती गर्म हो गई है। आपको बता दे की कार्तिकेय सिंह के वारंट को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने अपने कानून मंत्री के खिलाफ निकाले गए वारंट को लेकर कहा हमें इस बात की जानकारी नहीं है।
राजद विधायक और अब कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। इसी को लेकर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया 16 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्त को हुआ जिसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ली थी कार्तिकेय सिंह भी उनमें से एक है। वही कार्तिकेय सिंह को लेकर CM नीतीश ने भी कहा की उन्हें जानकारी नहीं थी।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट