PATNA – आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर बिहार विधानसभा और विधान परिषद में झंडोत्तोलन किया गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन कर सभी देशवासियों और बिहार वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार और देश आगे बढ़े यही हमारी कामना है।
गाँधी मैदान में मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने 9 बजे झंडोत्तोलन किया। वही हर घर घर तिरंगा अभियान बिहार में सफल होता दिखाई दिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी घरो पर तिरंगा झंडा दिखाई दिया।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट