BHAGALPUR: भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गंगा मे छोटी नाव पलटने पर आठ लोग गंगा मे डुबे गये। सात लोगों ने तैरते हुये अपनी जान.बचा ली हैं। मृतक महिला तिलकपुर गांव के यादव टोला के निवासी कौलिसिया देवी गंगा मे डुबने से मौत हो गई हैं।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तिलकपुर के गंगा मे तेज हवा के कारण छोटी नाव पलट गई। जो छोटी नाव पर आठ लोग सवार थे।सात लोगों ने तैरते हुये.अपनी जान.बचा ली हैं लेकिन एक महिला कि मौत रेफरल अस्पताल ले जाने.के दौरान मौत हो गई हैं। मृतक महिला तिलकपुर गांव के यादव टोला निवासी कौलिसिया देवी हैं। उनके पति का नाम स्व.अरुण यादव बताया जा रहा हैं।
छोटी नाव पर सवार आठ लोग गाय,भैंस का चारा लाने गंगा पार दियरा गई थी। जो गाय,भैंस का चारा लेकर.वापस आने के क्रम मे तेज हवा के कारण छोटी नाव पलट गई।जिसमें आठ लोग सवार थे। सात लोगों ने अपनी जान तैरते हुये बचाया है।
एक महिला की मौत रेफरल अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई हैं। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस एंव बीडीओ मनोज कुमार मुर्मु पहुचकर घटना कि जानकारी लेते हुये रेफरल अस्पताल पहुचकर मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भागलपुर मायागंज भेज दिये हैं। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई हैं।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट