PATNA – बिहार में एक बार फिर से चाचा और भतीजा एक हो गए है। 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कल इस्तीफा राजपाल फागु चौहान को सौंप कर नयी सरकार बनाने का दवा भी पेश कर दिया है। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए 8वी बार शपथ लेंगे वही तेजस्वी यादव आज दोपहर 2 बजे उप मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे। राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार में इन दोनों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल होंगे, इस पर अभी संशय बरकरार है।
सूत्रों की माने तो तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।