PATNA – ललन सिंह ने कल चिराग का उदाहरण देकर RCP को दूसरा चिराग बनाने की बात कही थी जिसको लेकर जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर JDU पर निशाना साधा है। चिराग ने कहा की बिहार के मुद्दों को छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी कैसे बचाय इसकी कोशिशों में लगे रहते हैं। चिराग मॉडल बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट है। चिराग मॉडल की बात ये कहते हैं, नीतीश कुमार बताए क्या है नीतीश मॉडल, आपके मोडल में हत्याए हो रही है शराब से लोगों की मौत हो रही है बेरोजागी आपका मोडल है।
जनता दल यूनाइटेड अब जनता दल डिवाइडेड हो गया है। आपको चिराग मॉडल ने नुक़सान पहुँचाया ये सच्चाई है। चिराग मोडल दुसरा कौन तैयार कर रहा है ये बताइये ना। आज जो RCP के साथ किया वही हाल आपने अपने सभी अध्यक्षों के साथ किया है। क्या नीतीश कुमार ये चाहते हैं की देश उनको पलटूराम और कुर्सी कुमार के नाम से याद रखे। नीतीश कुमार सिर्फ़ सत्ता के लालच में हैं बांकी चीजों से उन्हें कोई लेना देना नहीं, इसके लिए वो तीसरी बार पलटी मारने की तैयारी में है। आखिर में चिराग पासवान ने नितीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा की मेरी ये चुनौती है नीतीश कुमार अकेले चुनाव के मैदान में आए ये दहाई का आँकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट