PATNA – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिरकार कोरोना नेगेटिव हो गए है। आपको बता दें पिछले कई दिनों से नीतीश कुमार की तबियत खराब चल रही थी। उन्हें बुखार था और कोरोना के सभी लक्षण भी पाए उनमें पाए गए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कोरोना जांच करवाई और वो संक्रमित पाए गए।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री को आइसोलेशन में रखा गया था। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्त हो गए है। कोरोना पॉजिटिव होने के वजह से ही मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे। बिहार में जेपी नड्डा और अमित शाह के पटना आगमन से भी मुख्यमंत्री को तबियत के वजह से दुरी बनानी पड़ी थी।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट